इंदौर मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई जिसमें उसके अकाउंट से लाखों रुपए निकाल लिए गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि दलिया बाखल के रहने वाले जयंत भंडारी नामक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह ऑनलाइन कस्टमर केयर का नंबर देख रहे थे और उसी के मार्फत उन्होंने अपने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल किया था लेकिन कस्टमर केयर पर उनके क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम करने के नाम पर उनसे जरूरी जानकारी ले ली गई और एक लिंक प्रोवाइड करवाई गई जैसे ही जयंत ने उसे लिंक पर क्लिक किया उनके अकाउंट से दो किस्तों में तकरीबन एक लाख रूपए निकाल लिए गए जब उन्हें अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी का पता पड़ा तो उन्होंने पुलिस की शरण ली और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
