लसुड़िया थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने महिला के साथ की लूट घटना सीसीटीवी मे केद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना का विडिओ सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

दरसल लूट की यह घटना 14 फरवरी की रात 9.30 बजे के लगभग की है। बताया जा रहा है की महालक्ष्मी नगर की रहने वाली 31 वर्षीय पूजा पति आंनद गुप्ता के साथ यह लूट हुई है। महिला अपनी कालोनी में मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रही थी उसी वक्त यह घटना हुई है। लुटेरे बदमाश महिला की रेकी कर उसके पीछे चल रहे थे। जैसे ही महिला एक गली में मुड़ी बाईक सवार एक बदमाश ने मौका पाकर उसके गले की चेन पर झपट्टा मारा लेकिन महिला ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया।

फूटेज में आप देखेंगे कि कीस तरह से महिला ने लुटेरे को आसानी से चेन नहीं लूटने दी। लेकिन आखिर में बदमाश महिला की गले की आधी चेन तोड़कर लेकिन गए। इधर पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ जाकर इस लूट की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने अज्ञात चेन लुटेरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version