महापौर और नगर निगम आयुक्त ने किया 7 और 8 के वार्डो का निरीक्षण, जल जमाव के संबंध में दिए गए निर्देश इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के द्वारा आज इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा किए जा रहे विकासकार्यों के क्रियान्वयन हेतु आज जोन क्रमांक 07 और 08 के अंतर्गत आने वाले वार्ड का निरीक्षण किया गया, इस दौरान वार्डो में जलजमाव की सत्य को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। वही अपने निरक्षण के दौरान विकासकार्यों को गति प्रदान करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि और रहवासी मौजूद रहे।
