.नगर निगम में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, 51 आवेदन अधिकारियों को हुए प्राप्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नगर निगम में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, 51 आवेदन अधिकारियों को हुए प्राप्त, निगम आयुक्त ने जल्द निराकरण के दिए निर्देश

इंदौर नगर निगम में हर मंगलवार की तरह आज भी जनसुनवाई का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। जहां सुनवाई के लिए कुल 51 आवेदन अधिकारियों के समक्ष आए। जिसको लेकर आयुक्त ने सभी आवेदनों के संबंधी विभाग में भेजते हुए जल्द से जल्द निराकरण किया जाने के निर्देश दिए। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए नगर निगम आयुक्त ने बताया कि आज की जनसुनवाई में आए हुए आवेदनों में से कुछ के हथोहाथ निराकरण किए है, वही बाकियों के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। जिसमे अतिक्रमण, भवन अनुज्ञा, ड्रेनेज संबंधी आमजन की गई शिकायत थी। जिन पर सुनवाई की गई है। वही नगर निगम के कुछ कर्मचारी की शिकायत भी जनसुनवाई में आई है। जिसमे अपने भुगतान के संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिसके भी निर्देश आयुक्त के द्वारा दिए गए हैं।

Exit mobile version