.जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने भंवरकुआं क्षेत्र के सर्वानंद नगर में की कार्रवाई, अवैध रूप से बन रहे हॉस्टल को तोड़ने की करी गई कार्रवाई
.इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सर्वानंद नगर में आज नगर निगम ने अवैध रूप से बन रहे हॉस्टल को तोड़ने के कार्रवाई की। जिसमे जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में ग्रीन बेल्ट की शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई को लेकर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि सर्वानंद नगर में कई अवेध हॉस्टलों के बनने की सूचना उनको मिली थी। जिसके बाद टीम भेज कर वहां पर 7 से 8 हॉस्टलों को चिन्हित किया गया है। जिसमें से कुछ हॉस्टलों को तोड़ने की कार्रवाई आज की गई है। साथ ही आगे भी इस तरह के अवेध निर्माण पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
