मदरसे में बावर्ची ने 10 साल के बच्चे के साथ किया कुकृत्य, इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में मदरसे में 10 वर्षीय बालक के साथ बावर्ची ने अप्राकृतिक कृत्य किया। मौलाना ने बालक को बावर्ची के कमरे में सुलाया था, जहां उसके साथ ऐसा कृत्य हुआ। पुलिस ने बावर्ची को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

मौलाना ने बच्चे को बावर्ची के कमरे में सुलाया
बावर्ची ने बालक के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य
घटना के बाद मदरसा आने से डर रहा था बच्चा

इंदौर: बड़गोंदा थाना क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में 10 वर्षीय बालक के साथ बावर्ची ने अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने बावर्ची को गिरफ्तार कर लिया है। इस मदरसे में 60-70 बच्चे पढ़ते हैं। इनके साथ में इंदौर शहर क्षेत्र का 10 वर्षीय बालक भी पढ़ता है।

मौलाना ने बावर्ची के कमरे में सुलाया
मदरसे के अन्य बालक उसे परेशान करते थे, उसने इसकी शिकायत मौलाना से की तो मौलाना ने दो अगस्त की रात बालक को मदरसे के बावर्ची 20 वर्षीय मुस्तकीन उर्फ गोलू के कमरे में सुला दिया। उस रात मुस्तकीन ने उसका मुंह दबाकर उससे अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद तीन अगस्त को भी कुकर्म किया।

- Advertisement -

बच्चे को धमकाकर घर भेजा
आरोप है कि आरोपित मुस्तकीन ने बच्चे को डराया-धमकाया और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा। इससे बच्चा घबरा गया और अपने घर चला गया। घरवाले उसे फिर से मदरसा भेजने की बात करने लगे तो वह मना करने लगा। इस पर घर वालों ने बच्चे से पूछा तो पूरी घटना बताई।

रविवार को बालक भाई के साथ थाने पहुंचा और आरोपित मुस्तकीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version