इंदौर में भाइयों के बीच चली गोली, बड़े भाई ने छोटे पर फायर कर खुद की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में दो भाइयो में आपसी विवाद में गोली चल गई। बड़े भाई ने पहले अपने छोटे भाई पर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर घायल किया, फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायल भाई को अस्पताल ले जाया गया है।

इंदौर में विवाद में गोलीबारी और आत्महत्या
छोटे भाई को गोली मार खुद को किया शूट
घायल छोटे भाई को अस्पताल में हुआ भर्ती

इंदौर में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। इसके बाद भाई को मरा समझकर उसी बंदूक से खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। दोनों भाइयों के बीच खाने-पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था। छोटे भाई की हालत गंभीर है।मामला एरोड्रम इलाके के दुर्गानगर में सोमवार शाम करीब 6.30 बजे का है। डीसीपी विनोद मीना ने बताया कि परवेज शेख (40) पिता अल्लाह नूर ने अपने छोटे भाई जावेद (38) पर 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया। घायल जावेद को पहले निजी अस्पताल भेजा गया। यहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया।

पिता हेड कॉन्स्टेबल पद से हुए रिटायर
परवेज और जावेद के पिता अल्लाह नूर पुलिस डिपार्टमेंट से हेड कॉन्स्टेबल के पद से 2006 में रिटायर हुए थे। भाइयों के बीच पैसों और पारिवारिक कलह के चलते विवाद हुआ था।

- Advertisement -

बहन ने रोते हुए पिता को दी जानकारी
जावेद और परवेज की बहन ने बताया कि वह एक घंटे के लिए घर से बाहर गई थी। घर के पीछे कमरे में पिता अल्लाह नूर थे। एक बहन के बच्चे भी अंदर ही थे। अचानक गोली चलने की आवाज आई तो वह बाहर की तरफ आए। तो देखा कि जावेद घायल है वहीं परवेज गिरा पड़ा है। वह रोते हुए अंदर पहुंची और पिता को जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोग आए और पुलिस को जानकारी दी।

दोनों भाइयों की नहीं हुई थी शादी
परवेज और जावेद की मां की 6 साल पहले मौत हो चुकी है। अल्लाह नूर को भी पैरों में चलने में तकलीफ है। इसके चलते वह अंदर के कमरे में ही रहते हैं। परिवार के मुताबिक दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी। उनकी दो बहनें है। एक बहन के दो बच्चे अपने नाना की देखभाल के लिए साथ में ही रहते हैं।

Exit mobile version