लसूड़िया क्षेत्र में रहने वाली महिला 6 दिन पहले हादसे का शिकार हो गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका का नाम अंजलि पति अजय निवासी स्कीम 78 है। अजय ने बताया जाम गेट के पास एक रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी। अंजलि के घुटने में चोट लगी। एमवाय में उसकी ड्रेसिंग कर घर भेज दिया था। दूसरे दिन तबीयत बिगड़ने पर फिर हॉस्पिटल ले गए तो पता चला घुटने में पस भर गया है। एमवाय में डॉक्टर ने फिर ड्रेसिंग कर घर भेज दिया। दो दिन बाद फिर तबीयत बिगड़ी, ईसीजी में अंजलि की धड़कन में गड़बड़ी दिखी। रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। उधर, कनाड़िया क्षेत्र में रविवार शाम रोड पार कर रहे डेयरी कर्मचारी अभिषेक (20) पिता अंबाराम राठौर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
