मांगलिया के समीप भी भूसे से भरा ट्रक पलट गया।हादसे में कार और बाइक चालक बाल बाल बचे।लोगों ने आरोप लगाया कि चालक नशे में था।ट्रक लहराते हुए चला रहा था। एसआइ विश्वजीतसिंह तोमर के मुताबिक घटना सेंटर पाइंट के समीप ग्राम राऊखेड़ी की है।करीब पौने आठ बजे ट्रक(एमपी 31जीए 0217)पलट गया।राहगिरों ने बताया ट्रक ओवरलोड था।भूसा भरा होने से तिरपाल बाहर तक झूल रहा था।चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक को ओवरटेक किया और एक बाइक चालक को टक्कर भी मार दी।
