इंदौर में बेकरी व्यवसायी की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मारी, पत्नी और बेटी की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सेज यूनिवर्सिटी के पास यह हादसा हो गया। पत्नी व बेटी की हादसे में मौत हो गई। घायल करण सिंह चौहान करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान के भाई हैं।

इंदौर। शहर के बायपास पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। ट्रक ने बेकरी व्यवसायी की पत्नी और बेटी की जान ले ली। वह बाइक से ओंकारेश्वर जा रहे थे। हादसे में व्यवसायी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार चल रहा है।

घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित सेज यूनिवर्सिटी के समीप का है। बेकरी व्यवसायी बाइक से पत्नी छाया और बेटी दिव्यांशी को लेकर ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए थे। तेज रफ्तार से आए ट्रक ने करणसिंह की बाइक को टक्कर मारी। ट्रक चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि करण बाइक सहित दूर जाकर गिरे। छाया और दिव्यांशी भी दूर गिरी। मां-बेटी को मौत मौके पर ही हो गई। राहगिरों की मदद से दोनों के शवों को एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। उनके शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। करणसिंह करणी सेना के पदाधिकारी जितेंद्रसिंह चौहान के रिश्तेदार है। सूचना मिलते ही करणी सेना और राजपूत समाज के कई लोग अस्पताल पहुंचे। जितेंद्र के मुताबिक, करणसिंह नावदापंथ से ओंकारेश्वर जा रहे थे। वह राऊ गोल चौराहा से तेजाजीनगर होकर खंडवा रोड़ जा रहे थे।

Exit mobile version