इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा आईपीएल का सट्‌टा:लसूड़िया की बिल्ड़ीग में हो रहा था संचालित,आठ आरोपी लेपटॉप ओर मोबाइल मिले

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने कारवाई करते हुए आईपीएल का सट्‌टा पकड़ा है। जिसमें आठ आरोपी ओर लाखो के लेनदेन के साथ मोबाइल ओर लेपटॉप जब्त किये गए है। आरोपी ऑनलाईन एप के माध्यम से लोगो को आईडी देकर इसे संचालित कर रहे थे। रात में सभी को लसूड़िया पुलिस के सुपुर्द किया गया है। एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया की टीम ने खालसा चौक की स्कीम नंबर 136 फ्रेडजो बिल्ड़ीग में कारवाई करते हुए माधव पुत्र सतीश बसंल,तीर्थ पुत्र योगेश सैनी,नितीन उर्फ लखन पुत्र राधेश्याम तेली राहुल पुत्र मुकेश राठौर ,देवेन्द्रसिंह पुत्र कैलाश सिंह चौहान ,विशाल पुत्र आशीष बागडे, लक्ष्य पुत्र उदय सैनी और अंकित पुत्र गोपाल प्रजाप्रति को पकड़ा है। आरोपी के पास से तीन लेपटॉप,22 मोबाइल ओर नकदी रूपये सहित डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड और अन्य डॉक्यमेंट जब्त किये गए है।

नीमच के रहने वाले है सभी आरोपी
क्राइम ब्रांच के अफसरों के मुताबिक पकड़ाए सभी आरोपी नीमच के रहने वाले है। जो यहां अलग अलग जगह किराये के मकानों में रह रहे थे। उनहोंने कुछ दिन पहले ही यहां फ्लैट किराये पर लिया। इसके बाद यहां बैठकर लोट्स 365 एप के माध्यम से कस्टमर को आईडी देकर उस पर बुकिंग कर रहे थे। जिसमें दो से तीन गुना का प्राफिट की बात करते हुए काम किया जाता था। इस पूरे गिरोह का सरगना माधव बंसल है।

फर्जी आईडी से ली थी सीम
क्राइम ब्रांच को आरोपियों से यह भी जानकारी मिली है कि वह वह अंकाउट को किराये पर लेकर उन पर रूपये डलवाते थे। जिसमें कमीशन के रूप में अंकाउट धारको को रूपये देते थे। आरोपियों के पास से जो सीम मिली है। वह भी फर्जी नामो से ली गई थी। इस मामले में उन पर धोखाधड़ी की धाराएं भी बढ़ाई जाएगी।

Exit mobile version