भंवरकुआ इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस टीम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

निगम जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में भंवरकुवा क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित कोर्ट के आदेश के बाद करीब 2500 स्क्वायर फीट के अतिक्रमण को पुलिस के साए में मुक्त कराया गया।

जूनी इंदौर एसडीएम की मौजूदगी में भारी पुलिस बल की सुरक्षा में कार्रवाई हुई। जूनी इंदौर एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी में करीब 2500 स्क्वायर फीट निजी भूमि पर 4 से 5 परिवारों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था, पूर्व में कई बार हटाने के लिए समझाइए देने के बाद बुधवार सुबह यह करवाई तहसीलदार कोर्ट के आदेश पर संपन्न हुई है। वही इस रिमूवल कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध करते हुए रिमूवल टीम के साथ झूमा झटकी भी हुई है। वही ACP देवेंद्र सिंह धुर्वे की माने तो रिमूवल कार्रवाई के दौरान चार थानों का बाल तैनात किया गया , कुछ लोगों द्वारा सड़क की एक लेने पर चक्का जाम किया जा रहा था जिन्हें हटा दिया गया , एप्पल हॉस्पिटल के सामने हुई कार्रवाई के दौरान निगम राजस्व और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमंडरी मूल किया गया।

Exit mobile version