रावजी बाजार क्षेत्र में एक युवक की आंखों में मिर्ची डालकर डेढ़ लाख रुपए की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है ।
– घटना रावजी थाना के गाड़ी अड्डा क्षेत्र की है । यह दलाली का काम करने वाले बाबू भाई ने करीब डेढ़ लाख रुपए अपने नौकर धवल को दिए थे । धवल ये पैसे लेकर देने जा रहा था तभी दो बदमशो ने आखों में मिर्ची डालकर पैसे से भरा बैग लूट लिया । रावजी बाजार पुलिस ने बाबू भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है ।
