बहन के साथ जा रही युवती को इंजेक्शन लगाकर भागा बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • सराफा थाने की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंजेक्शन में मिले पदार्थ की फारेंसिक एक्सपर्ट से जांच करवाई जा रही है।
  • पदार्थ की फारेंसिक एक्सपर्ट से करवाई जा रही है जांच
  • सराफा थाना क्षेत्र में बहन के साथ जा रही युवती के साथ घटना
  • सराफा थाने की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इंदौर। सराफा थाना क्षेत्र में बहन के साथ जा रही युवती को इंजेक्शन लगाकर युवक भाग निकला। सराफा थाने की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंजेक्शन में मिले पदार्थ की फारेंसिक एक्सपर्ट से जांच करवाई जा रही है। टीआइ दीपक यादव के मुताबिक, मल्हारगंज क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती बर्तन बाजार में काम करती है। मंगलवार रात वह बहन के साथ जा रही थी।

धानगली में एक युवक आया और युवती को पीछे इंजेक्शन लगा दिया। युवती के चिल्लाने पर लोग एकत्र हुए तो आरोपित इंजेक्शन फेंककर भाग गया। पुलिस आई और इंजेक्शन जब्त कर लिया। हालांकि अभी साफ नहीं हो सका है कि युवक ने युवती को क्या इंजेक्शन लगाया और उसका इरादा क्या था। युवती भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। टीआइ के मुताबिक, इंजेक्शन में कुछ पदार्थ मिला है। पुलिस को किशोर नामक संदेही का नाम सामने आया है। रात में इंद्रानगर में उसकी तलाश में दबिश दी गई, लेकिन घर से फरार मिला।

Exit mobile version