राधे-राधे बाबा को जान से मारने की धमकी:अनजान मोबाइल नंबर से आया फोन, छत्रीपुरा थाने पर दिया आवेदन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अखिल भारतीय संत समिति के संयुक्त केंद्रीय महामंत्री व छत्रीपुरा श्री राम हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर श्री राधे राधे बाबा को अनजान मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने छत्रीपुरा थाने पर आवेदन दिया है।

महामंडलेश्वर श्री राधे राधे बाबा ने छत्रीपुरा थाने पर दिए आवेदन में लिखा है कि 9 मार्च को रात्रि 9.11 पर उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल मोबाइल नंबर 9232013734841 से अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद का नाम नहीं बताया और गाली देने लगा। साथ ही उठा लेने और जान मारने की धमकी दी।

महामंडलेश्वर श्री राधे राधे बाबा ने थाने पर आवेदन देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। बाबा को इसके पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है और कई बार आश्रम और उनके ऊपर हमले भी हुए। महामंडलेश्वर श्री राधे राधे बाबा संत समिति के संयुक्त केंद्रीय महामंत्री और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य है।

Exit mobile version