प्लॉट के नाम पर 8 लाख रुपए ठगने वाले के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राऊ पुलिस ने प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है उसकी तलाश जारी है।

राऊ पुलिस के अनुसार फरियादी जावेद खान पिता अब्दुल वहाब खान निवासी खाती वाला टैंक की शिकायत पर आरोपी संतोष त्रेहान पिता दौलत राम त्रेहान निवासी स्टेशन रोड राऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि लगभग 3 साल पहले आरोपी से राऊ के एक प्लॉट का सौदा हुआ था। इसके बदले फरियादी 8 लाख रुपए आरोपी संतोष को दे चुका है। आरोपी ने कहा कि कुछ दिनों बाद वह प्लॉट की रजिस्ट्री करवा कर उसे प्लॉट का कब्जा भी दे देगा। लेकिन आरोपी ने प्लॉट किसी और को ही बेच दिया। पहले तो आरोपी कोरोना का हवाला देकर बात को टालता रहा अब धमकाने लगा था इसके बाद फरियादी ने पुलिस की शरण ली थी।

Exit mobile version