मुफ्त की सिगरेट के लिए एसआई ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा, डीसीपी ने किया निलंबित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तुकोगंज थाना पर पदस्थ एक एसआई को वरिष्ठ अधिकारियो ने निलंबित कर लाइन अटैच किया है वही इसकी विभागीय जांच के आदेश दिए है । आरोपित एसआई ने फ्री में सिगरेट नहीं देने पर एक दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर उसे रातभर थाने में बंद रखा था ।

मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र के पलासिया चौराहे के समीप का है । यह जय जोशी की दुकान है । इसी दुकान पर तुकोगंज थाने में पदस्थ एसआई शैलेंद्र अग्रवाल सिगरेट लेने पहुंचा था । दुकानदार जय द्वारा सिगरेट के रुपये लेने पर एसआई शैलेंद्र अग्रवाल गुस्सा हो गया और दो दिन पूर्व एसआई शासकीय गाड़ी लेकर पहुंचा और जय व कर्मचारियों को थाने ले गया । जहा इनकी जमकर पिटाई की ओर सुबह थाने से छोड़ा । इस दौरान उसे जमकर पीटा जिससे जय की हालत खराब हो गई उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती किया और मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को कि जिसके बाद डीसीपी पंकज पांडे ने एसआई को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया ।

Exit mobile version