इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नव विवाहिता महिला ने 8 अप्रैल को अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी पूरा मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक हीरानगर क्षेत्र के गायत्री नगर में रहने वाली कीर्ति सूर्यवंशी नामक महिला ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी पूरा मामले में पुलिस ने मार्ग भी कायम किया था वहीं इसकी जांच एसीपी दृश्य द्वारा की गई उन्होंने तत्काल जांच पूरी करते हुए आज यह पाया कि पति शुभम सूर्यवंशी सास दुर्गा सूर्यवंशी और ससुर ओमप्रकाश सूर्यवंशी लगातार उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे जिससे परेशान होकर नव विवाहित महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की थी वहीं पूरे मामले में मृतक महिला के परिजन के भी बयान लिए गए थे जिसमें यह तथ्य निकाल कर सामने आए की शादी के बाद से ही करती को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके आधार पर पुलिस ने सहित सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है
