पुलिस को चुनौती…:अन्नपूर्णा थाने के सामने लूटा मंगलसूत्र, थाने के ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने अन्नपूर्णा थाने के सामने ही महिला के गले से मंगलसूत्र लूट लिया। लुटेरों के फुटेज भी थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। लोकमान्य नगर की रहने वाली 40 वर्षीय दीपिका पति संजय बोरकर ने बताया कि वे रोज की तरह शनिवार काे भी मॉर्निंग वॉक पर निकली थी।
सुबह 7.12 बजे के करीब अन्नपूर्णा थाने के ठीक सामने पहुंचते ही दो लुटेरे बाइक पर आए। पीछे बैठे बदमाश ने गले पर झपट्‌टा मारकर सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले। बदमाश काली बाइक पर काली जैकेट पहने हुए थे।
रिपोर्ट लिखने में की आनाकानी
दीपिका ने बताया कि लूट की घटना के बाद थाने में उनकी रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की गई। पहले कहा- अधिकारी बागेश्वर धाम की सभा में ड्यूटी पर हैं। दोपहर में वह थाने पहुंची तो महिला कांस्टेबल ने रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट में लूटे गए सोने के मंगलसूत्र की कीमत सिर्फ 50 हजार रुपए ही लिखी। जबकि महिला ने वारदात के बाद 1 लाख 21 हजार रुपए का बिल भी पुलिस को दिखाया।
घटना थाने से थोड़ा दूर हुई है। केस दर्ज कर लिया है। जहां तक चेन की कीमत का सवाल है तो वह बिल आने के बाद क्लीयर हो जाएगी। – आनंद यादव, एडिश्नल डीसीपी

TAGGED:
Exit mobile version