खजराना पुलिस ने रात में देशी पिस्टल और कारतूस के साथ इलाके के दो बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों से एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। आरोपी इलाके में वारदात करने के लिए घूम रहे थे। टीआई मनोज सेंधव की टीम ने अकरम उर्फ चीना और भय्यू सुरीला को पकड़ा है। आरोपियों के पास से एक अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। दोनों पर पूर्व में हत्या के प्रयास, लूट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस पकड़ाए आरोपियों का भी जल्द जुलूस निकालेगी।
