इंदौर में हफ्ता वसूली करने वाला बदमाश पकड़ाया:भागते वक्त टूटे हाथ-पैर, पुलिस ने निकाला जुलूस, कैफे संचालक से मांगे थे 10 हजार रुपए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के खजराना में कैफे संचालक से हफ्ता वसूली करने पहुंचे बदमाश का पुलिस ने जुलूस निकाला। बदमाश के हाथ-पैर में चोट आई थी। जुलूस के दौरान उससे चलते नहीं बन रहा था। इसके बाद इलाके में ले जाकर संचालक से माफी भी मंगवाई गई। खजराना इलाके में पिछले दिनों साजिद अली नाम के कैफे संचालक से इमरान गौरी और उसके साथियों ने नशे और खर्चे के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे। पुलिस में शिकायत के बाद सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसका जुलूस निकाला गया।
हाथ-पैर टूटे होने से चल नहीं पाया बदमाश
बदमाश इमरान गौरी के हाथ पैर भागने के दौरान टूट गए थे। पुलिस को सहारा देकर उसे चलाना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने उससे माफी भी मंगवाई।

TAGGED:
Exit mobile version