✓”ऑपरेशन eagle claw” के तहत थाना खजराना की कार्यवाही में रंगदारी करने वाले और ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाला आरोपी इमरान गोरी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर मे अपराध एंव अपराधियों पर नियत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री अमित सिंह, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अभिनय विश्वकर्मा, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मण्डलोई द्वारा दिये गये है
इसी तारतम्य में उक्त निर्देशों के अनुक्रम में खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेधव द्वारा पुलिस टीम गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय –विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन करने के दौरान थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान थाना हाजा के अपराध क्रमांक 880/ 2024 धारा 296 115(2)119(2)351(2)3(5) तथा अपराध क्रमांक 896/ 24 धारा 8 / 21,29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी इमरान गौरी पिता युनुस गौरी उम्र 32 साल निवासी रोशन नगर खजराना इंदौर जो मादक पदार्थ की तस्करी भी करता है । जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त होने पर थाना खजराना की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची पुलिस को देख कर आरोपी भागने लगा जिसे पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये, घेराबंदी कर पकड़ा। भागने इसके कारण गिरने पढ़ने से उसके हाथ और पैर में चोट आई आरोपी का नाम व पूछताछ पर अपना नाम *इमरान गौरी पिता युनुस गौरी उम्र 32 साल निवासी रोशन नगर खजराना इंदौर का होना बताया।आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ का विक्रय के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जिसके द्वारा इंदौर के खजराना अन्य स्थानों पर करना बताया। जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उप निरीक्षक संदीप पटेल,सउनि दिनेश सरगैया , प्रधान आरक्षक पंकज ,अजीत यादव , आरक्षक टिंकू सिंह आर एदल सिंह आर आशीष की सराहनीय भूमिका रही।

TAGGED:
Exit mobile version