पति ने पत्नी को फोन पर तीन बार तलाक देकर छोड़ दिया पीड़िता ने पति के खिलाफ किया केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक फोन पर देकर छोड़ दिया। फिलहाल मुस्लिम महिला ने पूरे मामले के शिकायत पुलिस को की और पुलिस ने तीन तलाक सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता अमरीन ने अपने पति मोहम्मद रियाज के खिलाफ तीन तलाक सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया है वहीं पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी पारिवारिक राजा मंदी के तहत रियाज के साथ हुई थी लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद पति पत्नी को दहेज के रूप में लाखों रुपए की डिमांड करने लगा और जब पीड़िता अमरीन ने दहेज के रूप में लाखों रुपए देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी तथा इन्हीं सब बातों से परेशान होकर पिछले दिनों अमरीन को पति मोहम्मद रियाज ने उसके घर पर छोड़ दिया था इसी दौरान दोनों परिवार वालों ने वापस से दोनों का घर बसाने को लेकर बातचीत की और इसी के चलते मोहम्मद रियाज ने पत्नी अमरीन को फोन किया लेकिन फोन पर ही किसी बात को लेकर दोनों का विवाद हो गया इसके बाद फोन पर ही पति मोहम्मद रियाज ने अपने पत्नी अमरीन को तीन तलाक दे दिया , इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजनों के साथ आकर चंदननगर पुलिस को पूरे मामले में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने भी पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति सहित अन्य लोगों पर तीन तलाक सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version