बाणगंगा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को पुराने केस में राजीनामे के लिए बुलाकर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। युवक का उपचार अस्पताल में जारी है पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
पुलिस के मुताबिक धीरज भदौरिया कि रिपोर्ट पर विकास पटेल, नीरज पटेल व सौरभ श्रीवास्तव निवासी के खिलाफ केस दर्ज किया है धीरज ने रिपोर्ट में बताया वह परसों रात 12 बजे रवि, लक्ष्मण, व रोहित के साथ कुलकर्णी भट्टा पर बैठे था। पुराने केस मे राजीनामा करने के लिए रवि के पास किसी का फोन आया तो सभी बाणगंगा ब्रिज पहुंचे। बाणगंगा वाइन शॉप के सामने विकास पटेल, नीरज पटेल और सौरभ श्रीवास्तव मिले। लॉक डाउन के समय हुए विवाद को लेकर दोनों पक्ष में चर्चा चल ही रही थी इस दौरान बदमाशों ने रवि को घेरकर गालिया देकर चाकू से पेट व सिर पर वार कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था रवि का उपचार अस्पताल में जारी है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है
