रेल हादसे का शिकार हुए आर्मी के जवान को सलामी दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भारतीय सेना के जवान को पूर्व सैनिक संगठन गंज बासौदा द्वारा अंतिम विदाई देकर सलामी दी गई! जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के जवान नायक धनी.एम. बरेली में पदस्थित थे। तमिलनाडु एक्सप्रेस से ड्यूटी कर अपने घर जा रहे थे!19 मई को गंजबासौदा के पास बरेठ स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी ।जब इसकी जानकारी स्थानी सैनिक संगठन को लगी तो उनके द्वारा आज पोस्टमार्टम के बाद तिरंगा उड़ाकर अंतिम विदाई दी एवं सभी पूर्व सैनिकों ने सलामी दी। इस अवसर पर जवान की यूनिट के अधिकारी एवं उनके परिजन भी गंज बासौदा पहुंचे।

Exit mobile version