निगम द्वारा शहर में 19 झोन की जगह 22 झोन करने व शहर में तानाशाही का निगम नेता प्रतिपक्ष ने लगाया आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार बढ़ रही जनसंख्या को लेकर इंदौर नगर निगम ने 19 झोन से बढ़ाकर 22 झोन हाल ही में बनाए है इसको लेकर कांग्रेस निगम नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी पर आरोप लगाए है निगम नेता प्रतिपक्ष ने झोन के अध्यक्षों के होने वाले चुनाव में कांग्रेस के बहिष्कार करने की घोषणा की है वही बीजेपी की सरकार पर तानाशाह का आरोप भी लगाए है

निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चोकसे ने बताया कि बीजेपी सरकार तानाशाही पर उतर आई है इंदौर नगर निगम कंगाल हो चुका है निगम के पास न ठेकेदारों के भगतान के रुपये है न ही कर्मचारियों की तनखा बाटने के रुपये है केंद्र प्रदेश व शहर की सरकार इनकी है बाउजूद इंदौर के विकास कार्यरुके हुवें है प्रदेश सरकार से नगर निगम को करोड़ों रुपये लेना है लेकिन इंदौर महापौर इस और ध्यान नहीं दे रहे है चुनाव में बीजेपी ने शहर के विकास कार्य करने का जनता से वादा किया था लेकिन नगर निगम की माली हालत शहर के सड़क के गड्डे भरने की नहीं बची है शहर की जनता को न पीने का साफ़ पानी मिल रहा है नहीं अच्छी सड़क और ड्रेनेज़ मिल पा रहा है कांग्रेस बीजेपी की तानाशाही सरकार का पुर ज़ोर विरोध करती है

Exit mobile version