इंदौर कलेक्टर की जनसुनवाई में संचार नगर के रहवासी पहुंचे और अपनी समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया दरअसल यहां पर रोड पर अतिक्रमण की समस्या को लेकर रहवासी काफी ज्यादा परेशान है रेवासियों ने कलेक्टर को अपनी परेशानी बताई और कलेक्टर ने इस मामले में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है
मामला दरअसल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के संचार नगर का यहां पर कॉलोनी में जो उसकी चौड़ाई 40 फिट है लेकिन लोगों ने यहां पर अतिक्रमण करते-करते उसे रोड को सिर्फ 12 फीट का ही छोड़ दिया है जिसके कारण वहां पर ना कचरा गाड़ी आ पाती है ना ही वहां से कोई बाहर निकल पाता है वही खसरे में भी भूमि कृषि भूमि के नाम पर अधिग्रहित है लेकिन वहां पर अतिक्रमण कर लगातार निर्माण किया जा रहा है इस परेशानी को लेकर संचार नगर के रहवासी कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे थे और यहां पर कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराया कलेक्टर ने भी परेशानी को सुनने के बाद उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
