राष्ट्रीय हैंड बाल प्रतियोगिता आज से देशभर के 34 प्रांतों के लगभग 1100 खिलाड़ी लेंगे भाग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शुजालपुर में आज से राष्ट्रीय हैंड बाल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। 16 जनवरी से 21 जनवरी तक शुजालपुर के जेएनएस कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित होने वाली इस पहली राष्ट्रीय स्पर्धा में देशभर के 34 प्रांतों से लगभग 1100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस भव्य राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता प्रारंभ होने की की पूर्व संध्या पर जिला कलेक्टर ऋजू बाफना ने आयोजन स्थल का दौरा कर आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजन समिति के अधिकारियों के साथ सीएम राईज स्कूल भवन में एक समीक्षा बैठक ली। जिसमें कलेक्टर ने देशभर से आए खिलाड़ियों की सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें पौष्टिक भोजन,स्वच्छ पानी,आवास की समुचित व्यवस्था और समय-समय पर खिलाड़ियों के मेडिकल सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस समीक्षा बैठक में कलेक्टर ऋजू बाफना के साथ एसपी यशवंत सिंह राजपूत, शुजालपुर एसडीएम सत्येन्द्र सिंह, एसडीओपी पिन्टू सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।

Exit mobile version