नशे की लत लगाकर बच्चों से मंगवाते थे भीख, दो आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र में नाबालिक बच्चों से भिक्षाव्रती करवाने का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने चाइल्डलाइन और सराफा पुलिस की मदद से बच्चों को बरामद किया है नाबालिक बच्चों को नशा करवरकर उनसे भिक्षावर्त्ति करवाई जा रही थी पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी सराफा क्षेत्र में कुछ बच्चों को नशा करवरकर उनसे भिक्षा मंगवाई करवाई जा रही है जिसकी सूचना चाइल्डलाइन को भी दी गई थी सूचना के बाद जब पुलिस सराफा क्षेत्र के वाघमारे गार्डन के पास पहुंची जहां उन्हें चार बच्चे मिले जब उन बच्चों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कई खुलासा किया जिसमें दिनमोहम्मद और सद्दाम का नाम सामने आया जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बच्चों से भिक्षा मंगवाते थे और उन्हें नशे की लत भी लगवाते थे बच्चे जब नशे के आदी हो जाते थे तो उनसे भिक्षा मंगवाई जाती थी और भिक्षा के बदले उन्हें नशा करने के लिए दिया जाता था पूरे मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपियों को जेल भेज दिया गया है

Exit mobile version