इंदौर क्राइम ब्रांच ने आंतर्राज्य स्तर आनलाईन व्हाट्सएप के माध्यम से ठगी करने वाले करने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है प्रकरण में विभिन्न राज्यों के 114 फरियादियों के साथ हुई 20 करोड रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है…।
पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इंदिरा सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फरियादी विमलेश अजमेर द्वारा लिखित में शिकायत दी गई थी कि कंपनी के डायरेक्टर नेवी रामावत का नाम फोटो का दुरुपयोग कर व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक के माध्यम से ऐप सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करवा कर ठगी की वारदात की जा रही है जिसके कारण देशभर के 114 फरियादियों से एप्लीकेशन डाउनलोड करवा कर शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा और फर्जी बैंक अकाउंट से ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट अमाउंट जमा करने के नाम से 20 करोड़ से अधिक की राशि ठगी गई है पूरे मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है
