शराब दुकान नवीनीकरण को लेकर इन्दौर जिला कलेक्टर कार्यालय पर बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शासन की आबकारी नीति नवीनीकरण को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप 15% पर नई शराब नीति का नवीनीकरण हो रहा है इसके लिए मुख्य रूप से सभी शराब ठेकेदारों से चर्चा की गई कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई आबकारी नीति की नवीनीकरण बैठक में शराब व्यापार से जुड़े ठेकेदार व आबकारी विभाग अधिकारी मौजूद रहे ।

बैठक के बाद आबकारी विभाग अधिकारी मनीष खरे ने कहा कि निश्चित रूप से शराब का व्यापार में व्यापारियों को छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है,कई बार शराब ठेकेदारों द्वारा इसकी शिकायत भी मिलती है,जिस पर आबकारी विभाग अधिकारी ने कहा कि जो समस्या उचित होगी उसका निराकरण किया जाएगा जो नियमों के अंतर्गत नहीं आती है उस पर शासन स्तर के तहत निर्णय किया जाता है,वही नई शराब ठेके को लेकर अधिकारी ने कहा कि नए ठेकों के लिए यह कैलकुलेशन उनको करना है कुछ लोग ज्यादा मेहनत करते हैं और कुछ लोग ठेका नहीं ले सकता है कुल मिलाकर आबकारी विभाग मनीष खरे ने कहा कि इस आबकारी नवीनीकरण का उद्देश्य है कि शहर की शराब दुकानों का नवीनीकरण कराकर एक्साइज ड्यूटी पूरी जमा कराना है, वही शराब दुकानों के बाहर पुलिस कार्रवाई को लेकर आबकारी विभाग अधिकारी मनीष खरे ने कहा कि कई बार शराब दुकानों के बाहर ऐसी स्थिति बन जाती है जिससे विवाद की स्थिति होती है हालांकि इस पर भी कार्रवाई के पहले आबकारी विभाग को करवाई की जानकारी और किस तरह की कार्रवाई की गई है इसकी भी जानकारी देना जरूरी है ।

Exit mobile version