नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ मुहिम, अधिकारियों के सामने वृद्ध ने खुद को चांटे मारे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा रोड से फूटी कोठी तक बनाए जाने वाले लिंक रोड के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम कार्रवाई करने पहुंची जहां 25 दुकानों की चौपाटी और 384 से ज्यादा मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई जहां एक दुकानदार ने अधिकारियों के सामने विरोध जताते हुए खुद को चांटे मारे, प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर से शुरू हुई।

दरअसल इंदौर नगर निगम ने अन्नपूर्णा से फूटी कोठी लिंक रोड के लिए बजट में प्रस्ताव पारित किया है जहां इस शासकीय जमीन पर 384 से ज्यादा अवैध मकान और 25 दुकानों की चौपाटी बनी हुई है, जिसे हटाने के लिए प्रशासनिक अमला और निगम की रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाना शुरू किया, अधिकारियों के मुताबिक झुग्गी बस्ती के सहवासियों को शासकीय योजना के तहत नए मकान दिए जा चुके हैं और सभी स्वेच्छा से मकान खाली कर रहे हैं वहीं चौपाटी के दुकानदारों ने विरोध किया लेकिन समझाइश के बाद वे भी अपनी दुकानें खाली कर रहे हैं। इसी बीच एक वृद्ध दुकानदार ने दुकान खाली करने का समय न दिए जाने और जेसीबी से तोड़फोड़ का विरोध किया और खुद को चांटे मारे जिसके बाद अधिकारियों ने वृद्ध को समझाया और समय देकर दुकान खाली कराई।

Exit mobile version