-बुधवार को ग्रीन मास्टर प्लान सुझाव की दृष्टि से और 51 लाख पौधे के अभियान में इंदौर उत्थान अभियान व्यापारी और इंडस्ट्रियल के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में सिटी बस कार्यालय पर आयोजित की जिसमे हरियाली बढ़ाने संबंधित कई अच्छे सुझाव आए हैं।
बैठक के बाद नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह इवेंट नहीं होगा यह एक निरंतर चलने वाला अभियान होगा,जिसमे पेड़ लगाना और सवारना यह निरंतर जारी रहेगा कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने जितने भी प्लांटेशन करने वाले लोगों से बात की है तो उन्होंने कहा कि इंदौर का सर्वाइवल रेट हमारे यहां 25 से 30% है इसलिए हमारे लिए पेड़ लगाना महत्वपूर्ण नहीं है उन्हें संभाल कर रखना है उतना ही महत्वपूर्ण है और इसीलिए हम सर्वाइवल रेट को 30% से और ज्यादा बढ़ाएंगे, ओर यह समाज को जोड़कर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और मुझे लगता है कि इंदौर शहर में जिस प्रकार से उत्साह है 16 जून को 51 लाख पौधरोपण का वह गजब है,उन्होंने कहा कि हम सभी सामाजिक दायित्व को महसूस कर कह रहे हैं कि बैठक मे अलग-अलग समाज के लोग पहाड़ी की मांग कर रहे हैं जहां पौधारोपण करेंगे विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर जन भागीदारी के माध्यम से ग्रीनी सिटी बनने में विश्व में एक आदर्श स्थापित करेगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि बैठक में सभी ने यह तय किया है कि इंदौर के ग्रीन कवर को बढ़ाने की और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने दृष्टि से सब की सहभागिता रहेगी और केवल पौधा लगाना नहीं उसे पेड़ बनाने के संकल्प के साथ इंदौर को हरियाली में भी नंबर वन बनाना है।
