इंदौर महापौर ने शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए तैतीस करोड़ की लागत से बनाई जाने वाली सड़क के लिए दौरा किया जिसमें पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ निगम परिषद सदस्य भी मौजूद रहे।
इंदौर शहर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आने जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए एक और रोड की सौगात मिलने वाली है, जहां एयरपोर्ट थाने से लेकर बांगड़दा रोड पर जाकर मिलेगा करीब दो किलोमीटर के इस रोड पर फिलहाल तीस फीट का रोड है और सड़क के दोनों और तीन सौ से ज्यादा मकान हैं जिन्हे हटाने का अभियान भी जल्द शुरू होने वाला है। इस अभियान के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और एम आई सी सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर दौरा किया। जहां उन्होंने चौड़ीकरण की संभावना पर चर्चा की। इस बारे में जानकारी देते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए 35 करोड़ की लागत से एक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है अब यह रोड मात्र 30 फीट चोड़ा है जिसे 104 फीट चौड़ा किया जाएगा इस रोड के बन जाने से शहरी क्षेत्र में एयरपोर्ट से निकलने वाले यातायात को कंट्रोल किया जा सकेगा
