इंदौर के राउ थाना पुलिस ने दो शातिर अपराधीयों को पकड़ा है। इन बदमाशों ने पिछले दिनों एक दुकान की शटल उचका कर वहां से 12 लोहे की प्लेट चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस ने शिकायत के बाद अपने तमाम तकनीकी साधनों के आधार पर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के अनुसार घटना 26 जनवरी की है जिस दिन राउ थाना क्षेत्र स्टेशन रोड स्थित एक दुकान पर दो बदमाशों ने शटर उचकाकर वहां से लोहे की 12 प्लेट चौरी कि थी। हालांकि पुलिस से फरियादी की शिकायत के बाद क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी फुटेज देखकर चोरी करने वाले बदमाशों के हुलिए तय कर उनकी तलाशी शुरू की।
पुलिस ने माहज कुछ ही घंटो में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। लोकेश पिता अंजुल पवार निवासी उन्हेंल जिला उज्जैन और दूसरा पिंटू पिता अजय सोलंकी निवासी बेरसिया जिला भोपाल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल सहित चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया कि दोनों ही बदमाश आदतन अपराधी है एवं अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है।
