राजेंद्र नगर थाना में प्लॉट के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक प्रकरण दर्ज हुआ है। फरियादी ने ठाणे जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ प्लॉट के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है।

दरसल धोखाधडी के इस मामले में जोन 1 एडीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले थाने में फरियादी कपिल चौधरी निवासी निहालपुरा मंडी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर जो पुलिस ने जांच की तो पाया गया कि संतोष चौधरी निवासी संस्कृति पैराडाइज में फरियादी को 21 लाख रुपए में सिलिकॉन सिटी का एक प्लाट बेचने का अनुबंध किया था। लेकिन काफी समय बाद ना तो संतोष ने फरियादी को प्लॉट दिलाया ना हीं उसके पैसे लोटाए। आखिरकार फरियाद की शिकायत पर पुलिस ने 420 एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है।

Exit mobile version