तेजाजी नगर पुलिस ने जुआ खेलते चार जुआरिओ को पकड़ा जुआरियों के पास से 41 हजार रुपये नगद मिले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तेजाजी नगर पुलिस ने बुधवार रात जुआ खेलते चार जुआरिओ को पकड़ा है । पुलिस को जुआरियों के पास से हजारों रुपए नगदी सहित ताश की गड्डियां मिली है । पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की तहत कार्यवाई की है । ।

तेजाजी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की कुछ लोग नयता मुंडला क्षेत्र में ताशपत्ती का जुआ खेल रहे है । सुचना पर पुलिस ने मोके पर दबिस मारी तो चार लोग जुआ खेलते मिले । पुलिस को इनके पास से करीब 41 हजार रुपये नगद मोबाईल और ताश पत्ती मिली है । ।

पुलिस ने पकड़ाए सभी जुआरियो के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है । सभी जुआरी इंदौर में अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले है ।

Exit mobile version