इंदौर में कलस्टर बैठक जेपी नड्डा बोले- रैली-जुलूस से कुछ नहीं होगा,जमीनी स्तर पर काम करें

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल इंदौर दोरे पर थे जहां उन्होंने पांच लोकसभा सीटों की क्लस्टर बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर, धार, रतलाम , खण्डवा और खरगोन की लोकसभा सीटों पर चर्चा की। इसके साथ ही 370 का मूल मंत्र कैसे धरातल पर उतारना है, इसे लेकर भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, स्मार्ट होने की जरूरत है। जैसा समाज वैसा स्वभाव जरूरी है। समाज में नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उसका विशेष भाव बताइए। इसका विशेष ख्याल रखें। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी लोकसभा चुनाव के लिए बूस्ट किया।

बैठक से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक है। इसमें हर लोकसभा के चुनाव प्रबंधन समिति के लोग शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जानकारी लेंगे क्या-क्या तैयारी हुई है और भविष्य में क्या तैयारी करना है उसका मार्गदर्शन देंगे। बीजेपी में संगठन महत्वपूर्ण होता है इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने इंदौर आए हैं। छिंदवाड़ा सीट 200 प्रतिशत हम जीतेंगे और 5 लाख का मेरा टारगेट है। 5 लाख वोट से चुनाव जीतेंगे। कमलनाथ के 12 सीट के दावे पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ अपनी सीट बचा लें वही बड़ी बात है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज इंदौर में क्लस्टर बैठक में सम्मिलित हुए इंदौर सहित पांच लोकसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हुए बैठक में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा संगठन महामंत्री हीतानंद शर्मा एवं संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक हेमंत खंडेलवाल सम्मिलित हुए। भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर के अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने संचालन किया

Exit mobile version