जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में घर के बाहर टहलने निकले युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है । बताया जा रहा है की आपसी रंजिश के चलते अपहरण किया गया है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के खातीवाला टैंक इलाके का है । यह खाना खाने के बाद घर बाहर टहलने निकले हेमंत शर्मा उर्फ गोटिया को एक्टिवा गाड़ी पर आए दो बदमाश अपहरण कर अपने साथ ले गए । आरोपियों के नाम ऋषि और उसके साथी सामने आए है जो पहले साथ मे काम करते थे । आशंका है की रंजिश के चलते हेमंत को अपने साथ लेकर गए है । परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है । पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगो को पकड़ा है ।
