इंदौर शहर में इन दिनों नशे का व्यापार बड़े पैमाने पर चल रहा है, जिसको रोकने के लिए पुलिस के द्वारा ऑपरेशन ईगल क्लॉ चलाया जा रहा है, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंbग के दौरान एक गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके पास से तकरीबन 75000 का गांजा जप्त किया है।
दरअसल आपको बता दे इन दिनों शहर में परियों के नाम पर नशे का व्यापार चल रहा है तो वही इंदौर शहर में अलग-अलग जगह से तस्करों के द्वारा अवैध मादक पदार्थों का व्यापार किया जा रहा है, कल देर रात तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में चल रही पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी चेकिंग लेने पर 1 किलो से अधिक गाँजा जिसकी कीमत 75000 बताई जा रही है, आरोपी युवक आजाद नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हम अवेध मादक पदार्थ कहां से लाया था और किसको सप्लाई करने जा रहा था,
