कनाडिया क्षेत्र में करोड़ो की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है । फर्म के ही भागीदार ने फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक से एक करोड़ 80 लाख का लेनदेन कर अपने हिस्सेदार को चपत लगा दी । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है ।
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का है । यह राजेश अग्रवाल और हरितपाल सिंह होरा मिलकर वर्ष 2016 से स्टोन क्रशर, सिविल कान्ट्रेक्ट एवं अन्य प्रकार के निर्माण संबंधी कार्य भागीदारी फर्म मेसर्स नर्मदा रिर्सोसेस के माध्यम से करते थे ।
जिसमे राजेश अग्रवाल 49 प्रतिशत और हरितपालसिह होरा 51 प्रतिशत के हिस्सेदार थे । फर्म का बैंक खाता इंडसड बैंक की कनाडिया रोड वाली शाखा में था । जहा पर हरितपालसिह होरा को बैक में अकेले सव्यवहार की अनुमति फर्जी दस्तावेज लगाकर प्राप्त कर ली और अलग अलग तरीकों में एक करोड़ 80 लाख रुपए का लेनदेन कर अपने हिस्सेदार के साथ धोखाधड़ी की है ।
मामले में पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 एव 120 बी सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है ।
