बड़वानी में मिला शव युवक की हत्या का खुलासा दोस्तो ने की हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राऊ क्षेत्र से लापता हुए युवक की हत्या का मामला सामने आया है । इंदौर पुलिस को बड़वानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक की लाश उन्हे मिली है । जिसके बाद पुलिस अब शव को पहचान में जुटी है । सूत्रों की माने तो पैसे के लेनदेन में मृतक के ही दोस्तो ने उसकी हत्या की थी ।

मामला इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के पुलक सिटी का है । यह रहने वाला गजानंद परिहार पांच दिन पूर्व लापता हो गया था । मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्जकर जब उसके ही दोस्तो से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ है । वही गजानंद परिहार का शव बड़वानी क्षेत्र में मिला है । जिसे पुलिस ने अज्ञात समझकर दफना दिया था । हालाकि पुलिस अभी मामले में चुप्पी साधे हुए है ।

Exit mobile version