तीन साल का बच्चा गर्म पानी से झुलसा:एक सप्ताह बाद मौत, एक सप्ताह पहले ही घर में आई थी खुशियां

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूडिया इलाके में रहने वाले 3 साल के एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। वह एक सप्ताह पहले गर्म पानी से झुलस गया था। उसे उपचार के लिये परिजनों ने एमवाय अस्पताल में भर्ती किया था। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक बच्चे का नाम तनुज पुत्र संजय पाल निवासी राहुल गांधी नगर है। बच्चे के रिश्तेदार ने बताया कि पिछले रविवार को तनुज गर्म पानी गिरने से झूलस गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
तनुज खेलते हुए बाल्टी के पास चला गया था। तनुज के पिता उस समय घर से बाहर थे। मां घर के काम में व्यस्त थी। उसे एक सप्ताह पहले ही डिलीवरी हुई थी।
दो साल पहले 8 माह के भाई की करंट से हुई थी मौत
परिवार के लोगों ने बताया कि दो साल पहले भी तनुज के 8 माह के भाई की करंट से मौत हाे गई थी। उसने बिस्तर के पास रखा लोहे के कूलर छू लिया था। तनुज का परिवार मूल रूप से पुरवाई के पास बीना का रहने वाला है। उसके पिता एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं।

Exit mobile version