रेलवे में पदस्थ महिला कर्मचारी के यहां चोरी:इंदौर से राखी पर मायके जा रही महिला के आभूषण भी ले गए बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के कनाड़िया में एक महिला के यहां चोरी हो गई। वह दो दिनों के लिए मुंबई गई थी। कनाड़िया पुलिस के मुताबिक मीनाक्षी राव पति श्रीकांत देशमुख निवासी सी 61 कैलिफोर्निया सिटी कनाड़िया रोड की शिकायत पर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है। मीनाक्षी ने बताया कि वह वेस्टर्न रेलवे उज्जैन में पदस्थ हैं। वे 15 अगस्त को मुंबई गई थी। शनिवार शाम 5 बजे घर लौटी तो घर के ताले टूटे पड़े थे। आरोपी सोने के दो मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स, एक अंगूठी, चांदी की चेन, घड़ियां और अन्य सामान चुराकर ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना की।

वहीं आजाद नगर थाने में भी आरती पति सुनील जैसवाल ने शिकायत की है। वह सागर कुटी की रहने वाली है। शनिवार को पीथमपुर से अपने मायके हाट पिपलिया जा रही थी। तीन ईमली चौराहे पर उतरकर बस बदलने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उनके हाथ में रखे पर्स में हार, चांदी का झूमर, बिछिया और नगदी रखे थे। उसे भीड़ में बदमाश ने चुरा ले गए।
आरती ने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी है।

Exit mobile version