17 वर्षीय नाबालिग लापता:परिजनों ने दर्ज करवाया केस, नाबालिग की तलाश में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीथमपुर के थाना पीथमपुर क्षेत्र में मछली मार्केट में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक अनिल साखला से मिली जानकारी के अनुसार पिछली रात मछली मार्केट इंडो रामा में रहने वाली मजदूर परिवार की 17 वर्षीय नाबालिग के परिजनों ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता है। रिश्तेदार के यहां तलाश किया परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने यह भी शक जाहिर किया है कि नाबालिग को कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर कर ले गया हो। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुवे परिजनों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आस पास के सीसीटीवी केमरे खंगालने शुरू का दिए तथा एक तुम को इंदौर के रेल्वे स्टेशन व बस स्टैंड रवाना किया गया है।

Exit mobile version