केंद्रीय जेल में भी मना रक्षाबंधन का त्योहार भाई की कलाई पर राखी बांधी, बहनों की आंखें भर आईं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इंदौर के केंद्रीय जेल में बंद कैदियों को बहने राखी बांधने के लिए आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है आज तकरीबन 2000 से अधिक महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए इंदौर के सेंट्रल जेल पर पहुंची इंदौर की सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कैदियों को राखी बांधने के लिए जेल की तरफ से व्यवस्था की गई है जेल की कैंटीन से राखी मिठाई सभी उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही कुछ बहने अपने भाइयों के लिए राखी बाहर से भी लेकर आई है यहां राखी का आयोजन बहुत ही मार्मिक तरीके से हो रहा है जेल का माहौल इस वक्त बहुत ही भावुक है बहन ने रो रही है भाई रो रहे हैं किंतु साल में एक बार आने वाला यह पर्व सभी भाई-बहन बड़े धूमधाम से बना रहे हैं और यह सिलसिला 12:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन होगा और शाम को 4:00 बजे तक राखी बंधन का कार्यक्रम चलता रहेगा

Exit mobile version