जिस इमारत में काम कर रहा था, उसी में पेंटर ने फांसी लगाकर दे दी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

काम खत्म होने के बाद साथी घर जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान पेंटर ने ऊपरी मंजिल पर जाकर आत्महत्या कर ली।
इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में पेंटर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जांच अधिकारी के मुताबिक, घटना संचार नगर की है। 22 वर्षीय आशीष सुरवाड़े निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा था। बुधवार शाम साथी घर जाने की तैयारी कर रहे थे तो आशीष ऊपरी मंजिल से आने का बोलकर चला गया। कुछ देर बाद साथी देखने पहुंचे तो वह फांसी लगा चुका था।

Exit mobile version