फर्जी संस्था अध्यक्ष पर एफआइआर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। सदर बाजार पुलिस ने लाखों रुपये के घोटाले में संस्था के फर्जी अध्यक्ष के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। पुलिस को 11 लोग शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। अन्य के साथ भी धोखाधड़ी हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित किशोर यादव निवासी तिलकपथ के विरुद्ध प्रकरण दर्ज हुआ है। किशोर ने रामेश्वरम गृह निर्माण सहकारी संस्था खोली और वर्ष 2012 में लोगों से प्लाट का झांसा देकर करीब 30 लाख रुपये ले लिए। 11 साल बाद भी प्लाट न मिलने पर मामले की शिकायत की गई। जांच में संस्था ही फर्जी निकली। पुलिस ने बुधवार को किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Exit mobile version