गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रीगल तिराहे पर संस्था सेवा सुरभि द्वारा बनाए गए इंडिया गेट पर निर्मित अमर जवान ज्योति की प्रतिकृति गुरुवार शाम भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदघोष से गूंजते रहे । यह यह बड़ी संख्या में पहुंचे गणमान्यजनों ने अमर शहीदों को याद किया ।
प्रतिवर्ष संस्था सेवा सुरभि , जिला प्रशासन, इंदौर विकास प्राधिकरण, पुलिस एवं नगर निगम की सहभागिता में आयोजित झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान आयोजित किया जाता है । जिसमे रीगल तिराहे पर इंडिया गेट निर्मित कर अमर जवान ज्योति की प्रतिकृति बनाई जाती है । यह गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हजारों नागरिकों ने वंदे मातरम और देश के जाबांज शहीद अमर रहे के जोशिले नारों के बीच एक-एक मोमबत्ती लगाकर अपनी श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी अमर शहीदों को याद किया ।
