छेड़छाड़-मारपीट के बाद फिनाइल की गोलियां खाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर एरोड्रम पुलिस ने भी 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर निलेश और उसकी मां सुमन,बहन सुपड़ा,छोटी उर्फ दीक्षा के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि 10 नवंबर को माता-पिता की अनुपस्थिति में निलेश रूम में घुस गया और सोते समय अश्लील हरकतें की।
शोर करने पर आरोपित उस वक्त घर से भाग गया। रात को युवती निलेश के घर शिकायत करने गई तो मां और बहनों ने विवाद किया।उस पर गंभीर प्रकार के आरोप लगाए गए।
युवती ने परेशान होकर फिनाइल की गोलियां खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भिजवाया गया। सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे और युवती के कथन लेकर आरोपितों पर बुधवार रात केस दर्ज करना पड़ा।

Exit mobile version